Friday, June 5, 2026
Hometrendingसेना को पूरी छूट, शहीदों की एक-एक बूंद की कीमत लेकर रहेंगे...

सेना को पूरी छूट, शहीदों की एक-एक बूंद की कीमत लेकर रहेंगे : मोदी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्ली। पुलवामा में सेना पर हुए फिदायीन हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए शुक्रवार को कहा कि सुरक्षा बलों को पूरी आजादी दे दी गई है और हम शहीदों की रक्त के एक-एक बूंद की कीमत लेकर रहेंगे। यहां रेलवे स्टेशन पर सेमी हाई स्पीड ट्रेन बंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने से पहले मोदी ने आतंकवादी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मोदी ने कहा कि देश की सेवा करते हुए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के परिजनों के साथ मेरी और हर भारतीय की संवेदना है। सुरक्षाबलों को पूरी स्वतंत्रता दे दी गई है। हमें अपने सुरक्षा बलों पर पूरा भरोसा है।

मोदी ने आतंकवादी संगठनों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे बहुत बड़ी गलती कर चुके हैं। उन्हें इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। मैं देश को भरोसा दिलाता हूं कि हमले के पीछे जो भी ताकतें हैं, उन्हें सजा मिलेगी। पाकिस्तान का नाम लिये बगैर उन्होंने कहा कि यदि पड़ोसी देश को लगता है कि ऐसी तबाही मचाकर वह भारत को बदहाल कर सकता है तो यह उसकी गलती है। एक सौ 20 करोड़ हिन्दुस्तानी ऐसी हर साजिश, हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा। ऐसे हमलों का देश डटकर मुकाबला करेगा। यह देश रुकने वाला नहीं है।

आज कोटगेट पर जलेगा पाकिस्तान का झंडा, मोदी से करेंगे यह मांग…

पुलवामा में फिदायीन हमला, 30 जवान शहीद, मोदी ने कहा बेकार नहीं जाएगी शहादत

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!