HometrendingBikaner Crime : जान से मारने की नीयत से युवक पर फायरिंग,...

Bikaner Crime : जान से मारने की नीयत से युवक पर फायरिंग, गाड़ी को मारी टक्‍कर, चार जनों के खिलाफ केस दर्ज

बीकानेर Abhayindia.com गजनेर थाना क्षेत्र के कोडमदेसर मंदिर परिसर में एक युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने व गाड़ी को टक्‍कर मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर चार जनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी जंभेश्‍वर नगर एमडीवी कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय अमित बिश्‍नोई पुत्र संपतलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि संतोष, मुकेश बिश्‍नोई, विष्‍णु, सुरेन्‍द्र सिंह उर्फ धोलू ने एकराय होकर मुझे जान से मारने की नीयत से फायरिंग की व मेरी गाड़ी को टक्‍कर मार दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना आपसी रंजिश को लेकर होनी बताई जा रही है। मामले की जांच एएसआई सुगनाराम को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular