Hometrendingबीकानेर में पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस के साथ मारपीट, 21 नामजद...

बीकानेर में पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस के साथ मारपीट, 21 नामजद सहित 50-60 अन्‍य पर राजकीय कार्य में बाधा के आरोप का केस दर्ज

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में पंचायत राज चुनाव के दौरान पुलिस के साथ मारपीट करने व राजकीय कार्य में बाधा उत्‍पन्‍न करने का मामला सामने आया है। रणजीतपुरा पुलिस थाने में एक पुलिसकर्मी की रिपोर्ट पर 21 नामजद सहित 50-60 अन्‍य पर केस दर्ज किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ थाने के कांस्‍टेबल हरिचरण जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पंचायत राज चुनाव में ग्राम पंचायत भूरासर के राजकीय उच्‍च माध्‍यमिक स्‍कूल में बूथ संख्‍या एक में चुनाव डयूटी पर कार्यरत था। इस दौरान आरोपियों ने मेरे साथ मारपीट की तथा राजकीय कार्य में बाधा उत्‍पन्‍न की।

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मजीद दैया, रोशन दैया, लियाकत, यासीन खां, अभय सिंह, बाबू खां, रमजान खां, शामु खां, दायम खां, भैंरू सिंह, बनवारी लाल पटवारी, अटल सिंह, विक्रम खिलेरी, स्‍वरूप सिंह, चेतन सिंह, लादू खां, किमे खां, सौभाग्‍य सिंह, पवन खिलेरी, बशीर खां, सवाई सिंह व 50-60 अन्‍य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच हैडकांस्‍टेबल कैलाशदान को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular