Hometrendingविला-कॉटेज खरीदने के मामले में आईएएस शिखर अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस...

विला-कॉटेज खरीदने के मामले में आईएएस शिखर अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस जारी, तीन दिन में मांगा जवाब

जयपुर Abhayindia.com भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्‍ठ अधिकारी शिखर अग्रवाल पर शिकंजा कसता जा रहा है। एक ही कंपनी से 40 विला-कॉटेज खरीदने के मामले में सरकार ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कार्मिक विभाग ने कारण बताओ नोटिस पर एक सप्ताह में जवाब देने को कहा है। वहीं, शिखर अग्रवाल ने जिस कंपनी से विला खरीदे उसके सभी सरकारी फायदों पर एसीबी जांच होने तक रोक लगा दी है।

जानकारी के अनुसार, जारी किए गए नोटिस में खुलासे के जिक्र के साथ आईपीएस पत्नी प्रशाखा माथुर के नाम खरीदे गए विला को प्रॉपर्टी रिटर्न में नहीं दिखाने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। 27 अक्‍टूबर आईएएस शिखर अग्रवाल, आईपीएस पत्नी प्रशाखा माथुर, दोनों बेटों और सास-ससुर के एक ही कंपनी से 40 कॉटेज-विला खरीदने का खुलासा किया था। खुलासे के बाद शिखर और प्रशाखा को उनके पदों से हटाकर एपीओ किया जा चुका है। शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी शनिवार (31 अ टूबर) को ही पीई दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर चुकी है।

शिखर अग्रवाल और उनकी पत्नी प्रशाखा माथुर ने जिस कंपनी से 40 विला और कॉटेज खरीदे उसको निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत मिलने वाले सरकारी फायदों पर रोक लगा दी है। गोयल फैशन्स प्रा. लि. को मंजूर सरकारी लाभों पर एसीबी की प्रारंभिक जांच पूरी होने तक रोक लगाई गई है। कंपनी को जांच पूरी होने तक मिलेगा निवेश प्रोत्साहन और किसी छूट का लाभ नहीं होगा। सीएम के निर्देशों के बाद आयुक्त उद्योग वाणिज्य कार्यालय ने इसके आदेश जारी किए हैं।

इधर, आईएएस शिखर अग्रवाल और उनकी आईपीएस पत्नी प्रशाखा माथुर को एसीबी जल्द नोटिस जारी कर बुलाने की तैयारी में है। एसीबी ने सोमवार को उदयपुर कलेक्‍टर और सब-रजिस्ट्रार, अलवर सब-रजिस्ट्रार को नोटिस जारी किए। इनसे जानकारी मांगी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular