बीकानेर/बाटी Abhayindia.com श्रीधाम बहुलावन, बाटी स्थित त्यागी बाबा आश्रम में साकेतवासी, वैष्णव कुलभूषण, श्रीश्री 108 महंत श्यामदास महात्यागी (त्यागी बाबा) की प्रथम पुण्यतिथि महामहोत्सव के तहत आठवें दिवस शुक्रवार को संत समागम का आयोजन हुआ। सियाराम महाराज की कृपा एवं रामदास महाराज के सान्निध्य में तथा राष्ट्रीय संत सरजूदास महाराज के नेतृत्व में मथुरा के श्री बहुलावन बाटी स्थित श्री सीताराम मंदिर महावीर बाग में यह कार्यक्रम 23 अक्टूबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हुआ था।
शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा, हनुमंत महायज्ञ व विराट संत सम्मेलन सम्पन्न हुआ, शनिवार को पूर्णाहुति हवन के साथ 26 गांवों के श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन होगा। यज्ञाचार्य पं. अशोक ओझा के सान्निध्य में यज्ञानुष्ठान सम्पन्न्न हुआ।
महामंडलेश्वर सरजूदास महाराज ने बताया कि श्यामसुन्दर पाराशर महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का का रसपान करवाते हुए धर्म व कर्म के मार्ग पर बढऩे की सीख दी। हनुमंत महायज्ञ में श्रीराम-हनुमान मंत्रों की आहुतियों से पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। इस दौरान त्यागी बाबा की मूर्ति का अनवरण भी किया गया और संत-महात्माओं ने मूर्ति पर पुष्प अर्पित की श्रद्धाभाव रखे।



















