बीकानेर/हनुमानगढ़ Abhayindia.com भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ सुरेंद्रसिंह भाजपा के राष्ट्रव्यापी “लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ” अभियान के जिला प्रभारी के रूप में हनुमानगढ़ पहुंचे। इसके बाद वे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, विधायक प्रत्याशी अमित सहु, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक, ओम सोनी और कार्यकर्ताओं के साथ सेंट्रल पार्क से सुभाष चौक तक पदयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी भी साथ रहे।
शेखावत में बयान में कहा कि देश का विपक्ष बिना चुनावी प्रक्रिया के केंद्र की सरकार को अराजक तत्वों के माध्यम से अपदस्थ करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। जिनको जनता नकार चुकी है वे लोग संवैधानिक संस्थाओं पर उंगलियां उठ रहे हैं।



















