बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री राजस्थान सरकार व उच्चाधिकारियों को ईमेल से ज्ञापन भेजे गए हैं।
आचार्य ने ज्ञापन में बीकानेर व जयपुर संभाग के कनिष्ठ सहायकों की डीपीसी करवाने, आरपीएससी से चयनित 86 के कार्मिकों की वरिष्ठता सूची जारी कर डीपीसी करने, वर्ष 2017-18 (01.04.2017) से 2024-25 की संस्थापन, प्रशासनिक, अति. प्रशा. अधिकारी, पदों पर रिव्यु डीपीसी करने की मांग की गई है। आचार्य ने शैलेन्द्र देवड़ा अतिरिक्त निदेशक को भी ज्ञापन सौंपकर तुरन्त प्रभाव से कार्यवाही कर कर्मचारियों के हित में सकारात्मक आदेश प्रसारित कर मंत्रालयिक संवर्ग को अनुगृहीत करने की मांग की गई है।



















