Hometrendingबीकानेर विकास प्राधिकरण की लगभग 100 बीघा भूमि के अतिक्रमण एवं अवैध...

बीकानेर विकास प्राधिकरण की लगभग 100 बीघा भूमि के अतिक्रमण एवं अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा गुरुवार को ग्राम चकगर्बी के विभिन्न सरकारी खसरों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया एवं खातेदारी खसरों पर काटी गई अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया।

प्राधिकरण आयुक्त स्नेहल धायगुडे नाना के निर्देश पर तहसीलदार महेंद्र सिंह रतनू के नेतृत्व में बीडीए टीम ने चकगर्बी में अतिक्रमण हटाते हुए अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। इन अवैध भूखंडों के बेचान के लिए बनी एक प्रॉपर्टी डीलिंग दुकान को भी सीज किया गया। रतनू ने बताया कि अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध ऐसी कार्यवाहियां सतत रूप से किया जाएगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular