Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingसिद्धिकुमारी ने ली पहली चुनावी मीटिंग, ये बनी रणनीति...

सिद्धिकुमारी ने ली पहली चुनावी मीटिंग, ये बनी रणनीति…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुश्री सिद्धिकुमारी ने अपने कार्यालय में मंगलवार को चुनाव संचालन की पहली मीटिंग ली। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरकार और विधायक कोटे से कराए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी, साथ ही उन्हें इन्हें जन-जन तक पहुंचाने का काम करने की बात कही।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता तन-मन-धन से चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए लग जाये। यूआईटी अध्यक्ष महावीर रांका ने कहा कि बीकानेर भाजपा सभी सीटों पर भारी बहुमत से जीतेगी। महापौर नारायण चोपड़ा ने कहा भाजपा सुशासन के नाम पर पुन: सरकार बनाएगी। भाजपा महामंत्री मोहन सुराणा ने कहा कि वसुंधरा सरकार ने बीकानेर में प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य करवाए हैं।

बैठक में भाजपा रानीबाजार मंडल अध्यक्ष अरुण जैन, लालगढ़ मंडल अध्यक्ष कैलाश बपेऊ, जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष विजयसिंह, पवन शर्मा, विनोद करोल, धर्मपाल डूडी, हरिसिंह, ओम राजपुरोहित सहित मंडलों के महामंत्री उपस्थित थे।

खींचतान से सूची में देरी, आखिर सोनिया गांधी को देना पड़ा दखल

चुनावी सट्टे को सूंघ गया धोखाधड़ी का सांप, ये हैं ताजा हालात…

Bikaner news politics crime university education

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!