Friday, April 24, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में बारिश के साथ दस्‍तक देगी सर्दी, आज नौ जिलों में...

राजस्‍थान में बारिश के साथ दस्‍तक देगी सर्दी, आज नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में सर्दी दस्‍तक देने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएगी। इससे तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है।

विभाग के अनुसार, रविवार को प्रदेश के 9 जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।इनमें बांसवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, सलूम्बर और उदयपुर जिले शामिल हैं। बारिश की गतिविधियां अगले तीन दिन जारी रहने की संभावना है। बहरहाल, बीते चौबीस घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में बारिश हुई है। झालावाड़ जिले के मनोहरथाना में सबसे ज्यादा बारिश हुई।

मौसम बदलाव के साथ ही रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को 13 शहरों में रात का पारा 15 डिग्री और इससे नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम रात का पारा सीकर में 13 डिग्री दर्ज किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!