






नई दिल्ली Abhayindia.com नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स (71वें) का ऐलान आज राजधानी के नेशनल मीडिया सेंटर में कर दिया गया है। इस बार नेशनल अवॉर्डस् में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और उनके साथ विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर और रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया।
ये अवॉर्ड्स 2023 में रिलीज हुई फिल्मों को दिए गए। 2023 में पठान, एनिमल, 12वीं फेल, ओएमजी 2, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, द केरल स्टोरी, जैसी मशहूर फिल्में रिलीज हुई थीं। वहीं, तेलुगु सिनेमा में सीता रामम, मंथ ऑफ मधु, बलागम, दशहरा जैसी फिल्में शामिल हैं। तमिल सिनेमा में जेलर और लियो जैसी फिल्में बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। नानपाकल नेरथु मयाक्कम, 2018 एवरीवन इज ए हीरो, इरट्टा, कैथल – द कोर, अदृष्य जलकंगल जैसी मलयालम फिल्में भी 2023 में रिलीज हुईं।
विजेताओं की पूरी सूची...
बेस्ट एक्टर- शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
बेस्ट एक्ट्रेस- रानी मुखर्जी (मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे)
बेस्ट हिंदी फिल्म- कटहल- ए जैकफ्रुट मिस्ट्री
बेस्ट फीचर फिल्म- 12th फेल
बेस्ट डायरेक्शन – द केरल स्टोरी (सुदीप्तो सेन)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- द केरल स्टोरी
बेस्ट कोरियोग्राफी- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे)
बेस्ट पॉपुलर फिल्म- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
बेस्ट मेकअप एंड कॉस्ट्यूम डिजाइनर-सैम बहादुर
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- शिल्पा राव (छलिया, जवान)
बेस्ट मेल सिंगर- प्रेमिस्थुन्ना (बेबी, तेलुगु),स्पेशल मेंशन- एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर)- एम आर राधाकृष्णन
बेस्ट साउंड डिजाइन – एनिमल (हिंदी)
बेस्ट तेलुगु फिल्म- भगवंत केसरी
बेस्ट फिल्म क्रिटीक- उत्पल दत्ता (असम)
बेस्ट गुजराती फिल्म- वश
बेस्ट तमिल फिल्म- पार्किंग
बेस्ट कन्नड़ फिल्म- द रे ऑफ होप
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन- हनु-मैन (तेलुगु)
बेस्ट लिरिक्स- बलगम ( द ग्रुप)- तेलुगु
नॉन फीचर फिल्म
बेस्ट फिल्म- नेकल: क्रॉनिकल ऑफ द पेडी मैन (मलयालम), द सी एंड सेवन विलेज (उड़िया)
बेस्ट स्क्रिप्ट- सनफ्लावर वर द फर्स्ट वन टू नो (कन्नड़)
बेस्ट फिल्म क्रिटीक- उत्पल दत्ता
नेकल- क्रॉनिकल ऑफ द पेडी मैन (मलयालम)
द सी एंड सेवन विलेजेस (उड़िया)
बेस्ट स्क्रिप्ट- सन फ्लावर्स वर द फर्स्ट वन्स टू नो (कन्नड़)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (द फर्स्ट फिल्म) हिंदी
बेस्ट एडिटिंग (मूवी फोकस) इंग्लिश
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री- गॉड वल्चर एंड ह्यूमन


