Saturday, April 25, 2026
Hometrendingजनकवि हरीश भादानी की स्मृति में बीकानेर में एक सप्‍ताह तक आयोजित...

जनकवि हरीश भादानी की स्मृति में बीकानेर में एक सप्‍ताह तक आयोजित होंगे विभिन्‍न कार्यक्रम

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जनकवि हरीश भादानी हिन्दी साहित्य के सुप्रसिद्ध कवि, गीतकार एवं संपादक रहे है। उनके लिखे गीत एवं कविताएं आज भी लोग गुनगुनाते है, गाते है। उन्हीं की स्मृति को ताजा करते हुए अजित फाउण्डेशन हरीश भादानी के काव्य एवं उनके व्यक्तित्व के बारे में पूरा एक सप्ताह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगा।

साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत 19 दिसम्बर को सायं 4.30 बजे से संस्था सभागार में हरीश भादानी की पुस्तकों की प्रदर्शनी एवं भादानी पर केन्द्रित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन वरिष्ठ साहित्यकार सरल विशारद एवं सन्नू हर्ष के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। यह प्रदर्शनी 19 से 24 दिसम्बर संस्था सभागार में नियमित संचालित रहेगी।

इसी क्रम में 21 दिसम्बर को सायं 5 से 6 बजे तक संजय पुरोहित द्वारा हरीश भादानी का एक साक्षात्कार रिकॉर्ड किया था उस साक्षात्कार को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। इसी तरह 22 दिसम्बर को सायं 5 से 6 बजे तक व्याख्यान आयोजित होगा। इस व्याख्यान के तहत ‘‘हरीश भादानी : स्मृतियों के वातायन से’’ विषय हिन्दी एवं राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार मालचंद तिवाड़ी अपनी बात रखेंगे। 24 दिसम्बर सायं 5 से 6 बजे तक कविता वाचन कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके तहत कोई भी युवा, साहित्यकार या कलाकार हरीशजी की कविताओं का वाचन कर सकता है। सभी कार्यक्रम अजित फाउण्डेशन संस्था सभागार पर आयोजित होंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!