Saturday, April 25, 2026
Hometrendingशिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन धरना 44वें दिन भी जारी, निदेशक...

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन धरना 44वें दिन भी जारी, निदेशक से हुई वार्ता

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने शिक्षा निदेशक सीताराम जाट से मुलाकात कर डीपीसी एवं अन्य मांगों तथा अनिश्चितकालीन धरने की स्थिति से अवगत कराया। शिक्षा निदेशक ने प्रदेशाध्यक्ष को आश्वासन दिया है कि 18 दिसम्‍बर को जयपुर जा रहे हैं, शिक्षा सचिव से वार्ता कर डीपीसी की तिथि निर्धारित कर दी जाएगी।

इधर, शिक्षा निदेशालय, बीकानेर के सामने शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य के नेतृत्व में धरना 44वें दिन भी जारी रहा। धरने के समर्थन में राजेश व्यास, जितेन्द्र गहलोत, रामचन्द्र बाल्मिकी, विष्णुदत पुरोहित, नवरतन जोशी, शिव कुमार रावल, रघुनाथ भादाणी, बंशीलाल जोशी, राजेश पारीक, प्रवीण गहलोत, नारायण दास रंगा, विक्रम जोशी, रामरतन, जय किशन नाई, शहीद हसन, मोहम्मद हुसैन, देवराज जोशी, सोम आचार्य शामिल रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!