Friday, May 15, 2026
Hometrendingघर का वास्तुदोष बिगाड़ सकता है महिलाओं की सेहत

घर का वास्तुदोष बिगाड़ सकता है महिलाओं की सेहत

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

हमारे भारतीय परिवेश में घर को संभालने की जिम्मेदारी घर की महिला की होती है।“ एक आचार्य गौरव में दस उपाध्यायों से बढ़कर है! एक पिता सौ आचार्यों से उत्तम है एवं एक माता एक सहस्र पिताओं से श्रेष्ठ है।” (स्मृति) कई बार सन्तुलित भोजन लेने व खुद की केयरिंग करने के बाद भी वह बार-बार बीमार पड़ती रहती है, तो सबसे जरूरी है एक नजर अपने घर में छिपे वास्तुदोषों पर डालें। विभिन्न प्रकार के वास्तु ग्रंथों का अध्ययन करने पर तथा अनुभवजन्य ज्ञान के आधार पर मुझे समझ आया कि हम मामूली बदलाव से किसी बड़े संकट से बचने का रास्ता निकाल सकते है।

गृहस्वामिनी के लिए घर का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है घर का रसोईघर। यहां वह खाना बनाने के साथ-साथ परिजनों को प्यार भी परोसती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे वास्तुदोष होते हैं, जो महिला के स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं।
वास्‍तुशास्‍त्र में ऐसे ही कुछ दोष बताए गए हैं, जिनके कारण महिलाओं के जीवन पर बुरा असर पड़ता है। वंशवृद्धि की समस्‍या पैदा हो सकती है, महिलाओं का स्‍वास्‍थ्‍य भी खराब रहता है और कई बार उनके वैवाहिक जीवन में भी काफी तनाव बढ़ जाता है। यदि घर में रसोईघर आग्नेय कोण में नहीं हो तो भी स्त्रियों के बीमार होने के अवसर बढ़ जाते हैं।

यदि गृहणियां दक्षिण दिशा की ओर मुख करके खाना बनाती हैं तो उन्‍हें सर्वाइकल, हड्डियों में दर्द, कमर में दर्द जैसी समस्‍याएं पैदा हो सकती हैं। खाना बनाने वाली की पीठ की तरफ द्वार होने से भी कमर में और कंधों में दर्द होता है। रसोई में यदि शीशा लगा हुआ हो, तो यह भी अशुभ माना गया है। इससे महिला को सिर, कमर, पेट संबंधी रोग होते रहते हैं। रसोईघर में लगा शीशा घर में कलह भी पैदा करता है। घर की सुख-शांति बनी रहे, इसके लिए रसोईघर में कभी मंदिर नहीं बनवाना चाहिए। मैंने सैकड़ो ऐसे घर देखे है जिसमे घर का ईशान कोण कटा हुआ है तो उस घर की महिलाएँ डॉक्टरों के यहां चक्कर लगाती रहती है। इसके अलावा किसी घर की दक्षिण दिशा का भाग नीचा हों या ख़ाली हो तो वहाँ की महिलाओ का स्वास्थ्य बेहद बीमार होगा।

यदि किसी घर में पानी की बोरिंग दक्षिण दिशा में हुई है तो य‍ह बहुत ही बड़ा दोष है। ऐसा होने से घर की महिलाओं का स्‍वास्‍थ्‍य खराब रहता है और अनचाहे खर्च भी बढ़ते हैं। यदि घर में आग्नेय कोण में अंडरग्राउंड वाटर टैंक हो तो ऐसी परिस्थिति में स्त्रियों के बीमार होने की संभावना रहती है।

यह भी देखा गया है कि जिस घर का दक्षिण- नैऋत्य कोण पर बढ़ा हुआ हो, वहाँ की स्त्रियों का स्वास्थ्य ख़राब रहता है। रसोईघर के अलावा बेडरूम और ड्रॉइंगरूम में भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। बेडरूम की दक्षिण-पूर्व दिशा में धातु की नुकीली और धारदार वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। इससे रिश्तों के बीच दूरियां आती हैं और मानसिक रोग होता है। घर के बगीचे में कंटीले पेड़ लगाने से भी महिला के स्वास्थ पर प्रभाव पड़ता है। कंटीले पौधे आपको मिलने वाले शुभ प्रभाव को दूर करते हैं।

घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में केवल पति-पत्नी का फोटो लगाना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। इसी दिशा में लाल बल्ब लगाने से जीवन में खुशियों का संचार होता है। घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाने से लाभ तो बढ़ता ही है, स्त्री बीमार भी कम होती है।

वास्तुशास्त्र कहता है कि अगर घर का कोई मुख्य भाग टूटा हुआ है या उसकी सामने की दीवार में दरार है, सीलन है, तो घर की मालकिन का स्वास्थ्य खराब रहता है और वह हमेशा मानसिक अशांति का शिकार रहती है। उदासी और अप्रसन्नता भी इसी कारण होती है। यह आर्थिक परेशानियों का भी एक बड़ा कारण है। यदि घर का मुख्यद्वार पूर्व दिशा में हो और उत्तर दिशा की हद तक निर्माण किया गया हो, दक्षिण दिशा में स्थान खाली हो, तो उस घर की स्त्री दुर्घटना का शिकार हो सकती है। गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य व खानपान के साथ-साथ वास्तु का भी ध्यान रखना जरूरी होता है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को दक्षिण-पश्चिम दिशा वाले कमरे का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से स्वास्थ्य लाभ होता है और बच्चा भी स्वस्थ पैदा होता है। अगर पूर्वोतर दिशा या ईशान कोण के कमरे का इस्तेमाल करेंगी, तो गर्भाशय संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। जिस घर के नैऋत्य कोण में अंडरग्राउंड होता है।वहाँ प्रायः महिला को कैंसर तथा पेट से जुड़ी हुई गंभीर समस्याओं का सामना पड़ता है।जिस घर पर मार्ग प्रहार लगता हो वहाँ की स्त्रियाँ में
गंठिया, अस्थमा, सोडियम कम होने जैसी परेशानियाँ बनी रहती है। -सुमित व्यास, एम.ए (हिंदू स्टडीज़), काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी, मोबाइल – 6376188431

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!