Saturday, May 16, 2026
Hometrendingसिंथेसिस के रैंक बूस्टर कोर्स के 50% विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्‍ड 2025...

सिंथेसिस के रैंक बूस्टर कोर्स के 50% विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्‍ड 2025 में प्राप्त की उत्तम रैंक

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सिंथेसिस संस्थान के आईआईटी जेईई डिवीज़न के हैड पंकज मेहंदीरता ने बताया कि इंस्टीट्यूट द्वारा प्रारम्भ किये गये रैंक बूस्टर कोर्स के 6 विद्यार्थियों में से 3 विद्यार्थियों ने आईआईटी एडवांस्‍ड 2025 में उच्च रैंक प्राप्त की और इसी के साथ अब बीकानेर में सिंथेसिस ने अपना परचम आईआईटी में भी लहराना प्रारम्भ कर दिया है और उनका यह मानना है कि आने वाले कुछ ही वर्षों में हम हमारे सलेक्शन दर को 80 प्रतिशत तक ले जायेंगे जो कि इस वर्ष लगभग 50 प्रतिशत रही है।

उन्‍होंने बताया कि जिन प्रश्नों की तैयारी अंतिम 40 दिनों में हमारे अनुभवी फैकल्टीज ने बच्चों को करवाई थी ठीक उसी प्रकार के प्रश्न इस बार आईआईटी कानपुर ने पूछे जिससे विद्यार्थियों को कम समय में अच्छी रैंक प्राप्त करने का लाभ मिला। उन्होंने बताया कि एक रणनीति व उपयोगी संभावित प्रश्नों की तैयारी अच्छी टीम वर्क द्वारा ही संभव हो पाई जिसके परिणामस्वरूप रामावतार रैगर ने 1683 रैंक (एससी), गोस्वामी व समीर मोहता ने भी कक्षा 12वीं के साथ ही अच्छी रैंक प्राप्त की।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!