Hometrendingराजस्‍थान वेदर अलर्ट : अगले 12 घंटे में सात जिलों में बारिश...

राजस्‍थान वेदर अलर्ट : अगले 12 घंटे में सात जिलों में बारिश का अलर्ट

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम का मिजाज अब बदल रहा है। बीते एक पखवाडे से लगातार गर्मी का दौर चलने के बाद मौसम विभाग ने अगले 12 घंटे में सात जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, प्रदेश के दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक, जयपुर, भरतपुर, अलवर, करौली जिले में हल्‍की बारिश की संभावना है।

विभाग के अनुसार, राजस्‍थान में 29 अगस्त तक सीजन की 95 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। चार माह के मानसून सीजन में प्रदेश में औसतन 435.6 मिलीमीटर बारिश होती है। इस बार अभी तक 416.2 मिमी बारिश हो चुकी है। सितम्बर के आखिर में मानसून का सीजन खत्म हो जाता है।

विभाग के अनुसार, नया परिसंचरण तंत्र विकसित होने से सितम्बर में भी प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular