








जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी यहां से पूर्व विधायक भंवरलाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा को टिकट थमा सकती है, ऐसी अटकलें चल रही है। माना जा रहा है कि उपचुनाव के ट्रेंड की तरह ही इस सीट पर भी कांग्रेस सहानुभूति कार्ड खेलेगी। हालांकि, कांग्रेस से नगरपालिका अध्यक्ष राजकरण और कर्नल शीशपाल सिंह पंवार भी दावेदारों में शामिल हैं।
वहीं, मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा भी यहां कांग्रेस को चुनौती देने के मूड में है। भाजपा से अशोक पींचा सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। आपको बता दें कि पींचा 2008 से 2013 के बीच सरदारशहर से विधायक रह चुके हैं। पींचा के अलावा शिवचरण साहू और हरलाल सहारण भी भाजपा की टिकट के दावेदार माने जा रहे हैं।





