Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingकहां, कितने पट्टे हुए जारी, मंत्री लेंगे अभियान का जायजा, सीएम को...

कहां, कितने पट्टे हुए जारी, मंत्री लेंगे अभियान का जायजा, सीएम को करनी होगी ये रिपोर्ट…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में दो अक्‍टूबर से आयोजित हो रहे प्रशासन गांवों और शहरों के संग अभियान को जायजा लेने के लिए आज से जिलों में प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में पहुंच गए है। वे आज से तीन दिन तक इस अभियान में लगने वाले शिविरों का दौरा करेंगे और फील्ड में आ रही समस्याओं का निस्तारण कराएंगे। इस दौरान मंत्री इसकी भी जानकारी लेंगे कि कहां कितने पट्टे जारी किए गए है। इसके अलावा पट्टों को लेकर क्या-क्या दिक्‍कतें आ रही हैं। अभियान के निरीक्षण के बाद प्रभारी मंत्रियों को समूची रिपोर्ट मुख्‍यमंत्री गहलोत को देनी होगी।

आपको बता दें कि मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत भी प्रशासन शहरों के संग-गांवों के संग अभियान का भी औचक निरीक्षण कर सकते है। गहलोत के 4 जिलों को छोड़कर अन्य सभी जिलों में चल रहे प्रशासन शहरों के संग और गांवों के संग अभियान का जायजा लेने की संभावना है। हालांकि, उनके दौरे का दिन अभी तय नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि वे कहीं भी औचक निरीक्षण के लिए जा सकते हैं।

राजस्‍थान : इस महीने भी सरकार को पास करनी होगी ये बड़ी “परीक्षा”…

जयपुर। राजस्‍थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) के बाद अब प्रदेश की गहलोत सरकार के सामने इस महीने भी एक और बड़ी “परीक्षा” पास करने की चुनौती खड़ी है। आपको बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की पटवारी भर्ती परीक्षा 23 और 24 अक्टूबर को होने जा रही है। 5 हजार 378 पदों के लिए होने वाली इस सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन 3 घंटे की दो-दो पारियों में होगा।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि 23 अक्टूबर को प्रथम पारी की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से सुबह 11:30 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। इसी तरह 24 अक्टूबर को भी इसी समय पर दो पेपर होंगे। परीक्षा को देखते हुए परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक खबर या जानकारी पर विश्वास नहीं करें। चयन बोर्ड द्वारा क्षेत्रीय स्तर के मीडिया में जारी खबरों और बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर प्रकाशित विज्ञप्ति को ही अधिकृत माना जाए। परीक्षार्थी किसी भी तरह की जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in देख सकते हैं।

बीकानेर : गंगासिंहजी के जमाने से बसे हुए लोगों को भी नहीं मिल रहे पट्टे, भाजपा ने कलक्‍टर और आयुक्‍त से…

बीकानेर में क्रिकेट सट्टा : दो जगह दबिश, तीन जनों को दबोचा

पंजाब के सीएम चन्‍नी भोज के बहाने आ रहे जयपुर, सीएम गहलोत से लेंगे सियासी गुर…

सीएम गहलोत की अपील- अधिकांश मांगें पूरी, शेष भी हो जाएगी, अब लौट आओ…

राजस्‍थान : इस अभियान को लेकर गहलोत कैबिनेट कल होगी बैठक, अन्‍य मुद्दों पर भी…

राजस्‍थान : अवैध खनन पर प्रहार, 36 करोड़ रुपए की वसूली, लेकिन बीकानेर में…

राजस्‍थान : केन्‍द्रीय मंत्री का दावा- मंत्रिमंडल विस्‍तार हुआ तो गिर जाएगी सरकार…

राजस्‍थान : दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- ड्रग के दोषियों को…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!