Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingबीकानेर : पितर तर्पण अनुष्ठान की पूर्णाहुति कल, होगा हवन

बीकानेर : पितर तर्पण अनुष्ठान की पूर्णाहुति कल, होगा हवन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com श्राद्ध पक्ष में एक पखवाड़े से चल रहे पितर तर्पण अनुष्ठान की पूर्णाहुति बुधवार को होगी। अंतिम दिन सर्व पितर तर्पण होगा। धरणीधर महादेव मंदिर परिसर के तालाब पर पंडित नथमल पुरोहित के शिष्य पंडि़त गोपाल ओझा के सान्न्ध्यि में चल रहे पितर तर्पण अनुष्ठान के अंतिम दिन बुधवार(6 अक्टूबर) को सर्व पितर तर्पण किया जाएगा। पंडित ओझा के अनुसार बुधवार को अमावस्या के मौके पर सुबह 4:30बजे धरणीधर महादेव मंदिर में 51 किलो दूध से अभिषेक होगा, पूजन के बाद आरती होगी।

सुबह 6:30 बजे से तर्पण

अंतिम दिन गोपाल ओझा के सान्निध्य में सुबह 6:30बजे से धरणीधर तालाब पर सर्व पितर तर्पण होगा। इसमें हेमाद्री संकल्प, दस विधि स्नान और तर्पण होगा। इसके बाद महानंद महादेव मंदिर में 10 से दोपहर 1 बजे तक विष्णु पूजन, ऋषि पूजन, पंचामृत अभिषेक व हवन होगा। वहीं मंगलवार को धरणीधर तालाब पर शहीदों  के नाम तर्पण दिया गया।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!