





बीकानेर Abhayindia.com सांखू डेरा हेडवर्क्स पर ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण आकस्मिक मरम्मत कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इसके चलते सांखू डेरा हेडवर्क्स से जुड़े क्षेत्रों में 26 जून को जलापूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर उपखंड तृतीय की अधिशासी अभियंता ऋतु मिशन ने बताया कि फड़ बाजार, कुचीलपुरा, कमला कॉलोनी, वाल्मिकी बड़ी गुवाड़ तथा आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित हो सकती है। विभाग द्वारा मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कर जलापूर्ति व्यवस्था को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।






