Friday, June 5, 2026
Homeराजस्थानजलदाय व ऊर्जा मंत्री ने सादगी से मनाया जन्मदिन

जलदाय व ऊर्जा मंत्री ने सादगी से मनाया जन्मदिन

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com जलदाय, उर्जा, कला साहित्य एवं संस्कृति मंत्री डा. बी. डी. कल्ला ने शुक्रवार को अपना जन्मदिन सादगी से मनाया। डा. कल्ला के जन्मदिन पर बड़ी संख्या में लोग जयपुर में उनके आवास पर बधाई देने पहुंचे। जलदाय मंत्री ने विनम्रता पूर्वक सभी से मुलाकात करते हुए बधाई और शुभकामनाएं स्वीकार की और सबका आभार व्यक्त किया।

बीकानेर क्राइम : गुनाहगारी का नमूना दिखाने के लिये चलाई थी मकान पर गोलियां

डा. कल्ला को लोगों ने पुष्प भेंट किए, माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर उनका जन्मदिन पर अभिनंदन किया और हार्दिक शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर डा. कल्ला ने समर्थकों के साथ केक भी काटा और केक व मिठाई खिलाकर सबका मुंह मीठा भी कराया। बीकानेर से आए समर्थकों ने ‘पूनरासर बाबे की जय’ के उदघोष के साथ डा. कल्ला के स्वस्थ्य और दीर्घायु होने की मंगलकामना की।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!