Saturday, April 25, 2026
Hometrendingदादा (अशोक गहलोत) से कहूंगी कि- देखो, पापा जीत कर आ गए...

दादा (अशोक गहलोत) से कहूंगी कि- देखो, पापा जीत कर आ गए हैं… : काश्विनी

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के राजस्‍थान क्रिकेट संघ के अध्‍यक्ष बनने से पहले उनकी जीत को लेकर उनकी बेटी काश्विनी पूरी तरह आश्‍वस्‍त थी। काश्विनी वैभव के साथ आरसीए एकेडमी भी पहुंची थी।

वैभव गहलोत की शानदार जीत के बाद काश्विनी ने मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए। काश्विनी ने अपने पापा की जीत पर बोलते हुए पार्टी देने तक की बात कही। उसने कहा कि वह आज अपने और पापा के फ्रैंड्स को घर बुलाकर सेलीब्रेट करेंगी।

मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान काश्विनी ने यह भी कहा कि वह अपने दादा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पहले ही कहकर आई थी कि पापा चुनाव में जीत हासिल करेंगे। अब मैं अपने दादा से कहूंगी कि- देखो, पापा जीत कर आ गए हैं। मैंने पहले ही कहा था। काश्विनी ने कहा कि वह आज न केवल अपने फ्रेंड्स को चॉकलेट बांटेंगी, पार्टी भी देंगी।

वैभव के लिए जोशी गुट ने ऐसी बनाई क्‍लीन स्‍वीप की रणनीति….

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!