Hometrendingआयकर कर्मचारी महासंघ की बीकानेर शाखा के चुनाव में विकेश कड़वासरा विजयी...

आयकर कर्मचारी महासंघ की बीकानेर शाखा के चुनाव में विकेश कड़वासरा विजयी घोषित

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com आयकर कर्मचारी महासंघ की बीकानेर शाखा के लिए हुए मतदान का परिणाम की घोषणा चुनाव अधिकारी भरत स्वामी एवं सहायक चुनाव अधिकारी बलदेव सारण द्वारा की गई जिसमें कॉमरेड विकेश कड़वासरा को विजेता घोषित किया गया।

ज्ञात रहे कि आयकर कर्मचारी महासंघ की बीकानेर शाखा के अंतर्गत आयकर कार्यालय बीकानेर सहित नोखा, सूरतगढ़, हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर के 142 मतदाताओं में से 140 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। चुनाव परिणाम के अनुसार, इस चुनाव में कॉमरेड विकेश कड़वासरा ने 85 मत हासिल करते हुए 30 मतों से विजय हासिल की।कॉमरेड विकेश कड़वासरा पिछले 4 वर्षों से सचिव पद पर बने हुए है और इस बार फिर से भारी मतों से विजयी रहे। इस मौके पर आयकर कर्मचारी महासंघ, जोधपुर प्रभार के संगठन सचिव, कॉमरेड नारायण बच्छ एवं संयुक्त सचिव, कॉमरेड अंकुश बिश्नोई सहित शाखा बीकानेर के सभी कॉमरेड्स ने बधाई दी।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular