Hometrendingरामदेवरा मेले के दौरान लालगढ़ से रामदेवरा के लिए 2 जोड़ी मेला...

रामदेवरा मेले के दौरान लालगढ़ से रामदेवरा के लिए 2 जोड़ी मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com रामदेवरा मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे की ओर से 2 जोड़ी रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाडी संख्या 04751, लालगढ-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.09.26 से 22.09.26 तक (04 ट्रिप) लालगढ से 04.00 बजे प्रस्थान कर 07.30 बजे रामदेवरा पहुॅंचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 04752, रामदेवरा-लालगढ मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.09.26 से 22.09.26 तक (04 ट्रिप) रामदेवरा से 09.00 बजे रवाना होकर 12.00 बजे लालगढ पहुॅंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कोलायत व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 08 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।

2. गाडी संख्या 04753, लालगढ-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.09.26 से 22.09.26 तक (04 ट्रिप) लालगढ से 13.00 बजे प्रस्थान कर 16.30 बजे रामदेवरा पहुॅंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04754, रामदेवरा-लालगढ मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.09.26 से 22.09.26 तक (04 ट्रिप) रामदेवरा से 17.00 बजे रवाना होकर 20.15 बजे लालगढ पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कोलायत व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 08 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular