HometrendingRajasthan Weather : आज 35 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 16...

Rajasthan Weather : आज 35 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 16 सितम्‍बर तक 4 संभाग भीगेंगे

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून का दौर एक बार फिर शुरू हो रहा है। मौसम विभाग ने आज 35 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, शनिवार को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपुतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बालोतरा, चूरू, डीडवाना-कुचामन, जालोर, जोधपुर, नागौर और पाली जिले में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है।

विभाग के अनुसार, 12 से 16 सितंबर के दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के 25 जिलों के कुछ और भागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 13-14 सितंबर को कोटा, उदयपुर संभाग और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों और कृषि उपज मंडी को खुले में अनाज न रखने और अनाज को भीगने से बचाने की विशेष सलाह दी है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular