Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर : बकाया किश्तों पर ब्याज छूट माफ़ी 31 दिसम्बर तक

बीकानेर : बकाया किश्तों पर ब्याज छूट माफ़ी 31 दिसम्बर तक

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिले की राजस्व तहसील लूणकरनसर में राज्य सरकार द्वारा इ.गां.न. परियोजना उपनिवेशन क्षेत्र की समस्त परियोजनाओं के काश्तकार (सभी श्रेणी के आवंटियों  तथा सामान्य आवंटन, विशेष आवंटन, लघु व मध्यम आवंटन आदि) को कृषि भूमि आवंटन पेटे 31 दिसंबर 2020 तक की समस्त बकाया किश्तें एक मुश्त जमा करवाने पर देय ब्याज में 50 प्रतिशत एवं शेष आगामी समस्त किश्तें 31 दिसंबर 2020 तक एक मुश्त जमा करवाये जाने पर देय ब्याज में शत-प्रतिशत छूट की सुविधा 31.12.2020 तक दी गई है।

तहसील कार्यालय द्वारा समस्त बाकीदारों को निर्धारित अवधि में राशि जमा करवाने एवं ब्याज माफ़ी छूट का लाभ उठाने के लिए पटवार मंडलवार कार्य-योजना का निर्धारण कर पटवारीगणों को ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार तथा निर्धारित अवधि में राशि जमा करवाने के लिए बाकीदारों को प्रोत्साहित करने एवं भू-अभिलेख निरीक्षकों को पटवारीगणों के कार्यो की मॉनिटरिंग कर प्रगति सुचना प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया।

केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बीकानेर दौरे पर

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!