Friday, April 19, 2024
Homeबीकानेरमानव जीवन में गोवंश का महत्व पंचतत्व के सरीखा, गोपाष्टमी में पर...

मानव जीवन में गोवंश का महत्व पंचतत्व के सरीखा, गोपाष्टमी में पर दो दिवसीय गोष्ठी…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेरAbhayindia.com बीकानेर गोशाला संघ की ओर से शनिवार से दिवसीय गोपाष्टमी महोत्सव आगाज तुलसी सर्किल स्थित तुलसी गोशाला में किया। पहले दिन भारतीय देसी गोवंश राष्ट्रीय धरोहर व मानव जीवन में गोवंश की उपयोगिता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता निर्मल कुमार बरडिया ने कहा कि मानव जीवन में गोवंश का प्रभाव उसी तरह है जिस तरह धरती, आकाश, वायु, जल, आदि पांच तत्व का है, क्योंकि गौमाता इन पांचों तत्व की अधिष्ठात्री देवी है।
गोमाता प्राणी मात्र के लिए ईश्वर का साक्षात वरदान है, मानव जीवन में यदि गोमाता का स्थान रिक्त हो जाए तो जीवन की जो स्वास्थ्य की कल्पना है, पर्यावरण की कल्पना है, वह समाप्त हो जाएगी।

गोष्ठी में सभी गो माता के निमित्त संकल्प लेकर उसे अपने जीवन में अंगीकार करें और प्रत्येक व्यक्ति गोपालन करें तभी सच्ची सेवा हो पाएगी । विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय सह गोरक्षा प्रमुख सूरजमालसिंह नीमराना ने कहा कि भारतीय देसी गोवशं एक राष्ट्रीय धरोहर है, यह मानव मात्र के लिए सबसे उपयोगी लैबोरेट्री है, गाय के कारण मानव स्वास्थ्य, पर्यावरण, कृषि सामाजिक, आर्थिक सभी मूल्यों पर इसका योगदान रहा है।
भारत सरकार को शीघ्र ही गाय को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करना चाहिए।

अध्यक्षता करते हुए कथा वाचक भाईश्री व्यास ने कहा कि गाय देवों की माता है, गाय के अंदर 33 कोटि देवता 68 कोटि तीर्थ विद्यमान है,गाय की चरणों की रज से तिलक करने पर तीर्थ स्थल पर स्नान किया अनुसार माना जाता है।
संचालन श्री हिंदू तख्त राजस्थान के अध्यक्ष अरविंद उभा ने किया। संयोजन शीशपाल गिरी गोस्वामी ने किया

प्रवचन कल होगा…

पार्षद अनूप गहलोत ने बताया कि दूसरे दिन 22 नवंबर को गोपाष्टमी के पावन पर्व पर संतो के सानिध्य में गोपाष्टमी महात्म्य पर प्रवचन और महाआरती का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। यह महति आयोजन राजगुरु महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा। बैठक में ओमप्रकाश सोनगरा, विष्णु सिंह राजपुरोहित, प्रेम सिंह घुमान्दा, सरवन सिंह राठौड़, चांदवीर सिंह, सुशील कुमार सुथार, विशाल सिंह, बैरीसाल सिंह, उमाशंकर सोलंकी, मनोज स्वामी, रणवीर सिंह रावतसर, अशोक उभा, स्नेह राज व्यास, अभय नारायण तिवारी, रविराज सिंह नीमराना ने भागीदारी निभाई।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular