







बीकानेर Abhayindia.com लूनकरणसर विधानसभा सीट पर कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी में कांटे की टक्कर चल रही है। तीसरे राउंड तक कांग्रेस के राजेन्द्र मूंड 7684 वोट लेकर आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के सुमित गोदारा 7177 वोट लेकर दूसरे तथा निर्दलीय प्रभुदयाल सारस्वत 7169 वोट से तीसरे नंबर पर है।
बीकानेर पूर्व सीट से दूसरे राउंड तक भाजपा की सिद्धीकुमारी 10658 वोट लेकर आगे चल रही हैं। वहीं कांग्रेस के यशपाल गहलोत 7363 वोट से दूसरे नंबर पर है।
बीकानेर पश्चिम विधानसभा सीट से चौथे राउंड के मतों की गणना में भाजपा प्रत्याशी जेठानंद व्यास 4438 वोट से आगे चल रहे हैं। व्यास को 21954 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. बीडी कल्ला को 17516 वोट मिले हैं।
बीकानेर जिले की डूंगरगढ विधानसभा सीट पर माकपा के प्रत्याशी गिरधारी लाल महिया आगे चल रहे हैं। तीसरे राउंड में महिया 4566 वोट लेकर आगे चल रहे हैें। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा को 2297 तथा भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत को 1845 वोट मिले हैं।
नोखा विधानसभा सीट से तीसरे राउंड तक भाजपा प्रत्याशी बिहारी लाल बिश्नोई 15441 वोट लेकर आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी सुशीला डूडी 9895 वौट लेकर दूसरे तथा निर्दलीय कन्हैयालाल झंवर 2476 वोट लेकर तीसरे नंबर पर है।
कोलायत सीट से तीसरे राउंड में भाजपा के अंशुमान सिंह 13241 वोट लेकर आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के भंवर सिंह भाटी 6313 वोट से दूसरे तथा आरएलपी के रेवंतराम पंवार 2381 वोट से तीसरे नंबर पर है।



