Wednesday, April 24, 2024
Hometrendingराजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र गंगाशहर में ’’तिरंगा जन-जागृति यात्रा’’

राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र गंगाशहर में ’’तिरंगा जन-जागृति यात्रा’’

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com तिरंगा हमारी आन-बान-शान और देश की आत्मा हैं, इसकी रक्षा के लिए देश के अनगिनत लोगों का बलिदान शामिल हैं। जिसके कारण आज हम स्वतंत्र भारत के आसमान तले साँस ले रहे है। यह बात आज राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र गंगाशहर में ’’तिरंगा जन-जागृति यात्रा’’ के दौरान केन्द्र की चिकित्सा अधिकारी डॉ. वत्सला गुप्ता ने कहीं।

चिकित्सा अधिकारी डॉ. वत्सला गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय अभियान के तहत ’’हर घर तिरंगा’’ फहराने का आहवान किया। जिसके अन्तर्गत राजस्थान चिकित्सा केन्द्र के अध्यक्ष वेद प्रकाश चतुर्वेदी एवं उपाध्यक्ष श्री भगवान के सानिध्य में अरूणोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं समाज के प्रभुद्ध नागरिकों के द्वारा हर घर तिरंगा-घर-घर तिरंगा जन-जागृति यात्रा, गंगाशहर उपनगर में निकाली गयी।

आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष में राष्ट्रगान के साथ निकाली गयी रैली का नेतृत्व करते हुए संस्था के मंत्री बनवारी लाल शर्मा ने रैली की महता पर प्रकाश डाला। रैली में विद्यार्थियों की राष्ट्र प्रेम की भावना से जन-जन में उत्साह उमड़ रहा था, जिससे जगह-जगह यात्रा में लोगों ने अपने आप को शामिल कर भारत-माता जी जय, वन्देमातरम् और आजादी दिलाने वाले भारत के वीर सपूतों के नारे लगाए और उत्साह वर्धन किया।

यात्रा के शुभारंभ में भाजपा राष्ट्रीय कार्य समिति के अध्यक्ष विजय आचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं जिन्‍हें इस धरोहर को संभालना है। साथ ही ’’एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ के नारे से पूरे वातावरण को गुंजायमान कर देश की अखण्डता का संदेश दिया। इस यात्रा में बीकानेर के जाने-माने फिल्म निर्माता निर्देशक प्रदीप मारू ने बढ़-चढ़कर देश प्रेम की भावना से यात्रा को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।

यात्रा में कार्यकारिणी सदस्य हनुमान चावड़ा, सन्तोष व्यास, समाजसेवी पूनमचन्द खत्री, धीरज पंचारिया, एडवोकेट भंवललाल बड़गूजर, राजेन्द्र बड़गूजर, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के योग शिक्षक हितेन्द्र मारू तथा साथ ही महिला शक्ति सहित सभी ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर रैली को सम्पन्न कराया। यात्रा में कर्मचारीगणों में कविता सुथार, महावीर उपाध्याय, राजेन्द्र कुमार, रघुवीर पंचारिया, सौरभ वर्मा, कृष्णा कच्छावा, सुनिता प्रजापत, मंयक बोथरा, अशोक टॉक, मोहनलाल मेघवाल, कमल तेजी तथा पूजा तेजी सहयोग भी रहा।

राजस्‍थान में आज 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लो प्रेशर सिस्‍टम डिप्रेशन में बदला…

बीकानेर में मुशायरा : शीन काफ निजाम का कलाम- “वो कहां चश्मे तर में रहते हैं, ख्वाब खुशबू के घर में रहते हैं…

कांग्रेस विधायक के नाम से साइबर ठगी की कोशिश का मामला, केस दर्ज

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular