








बीकानेर Abhayindia.com मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बुधवार को बीकानेर दौरे के दौरान काले झंडे दिखाने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को शांति भंग के आरोप में हिरासत में ले लिया। इनमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष वेद व्यास भी शामिल है।
घटनाक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को काले झंडे दिखाने के लिए भाजयुमो के शहर अध्यक्ष वेद व्यास अपने दो साथियों ऋषि पारीक व दुष्यंत सिंह तंवर के साथ डूंगर कॉलेज के मैदान में पहुंच गए। वहां काफी देर तक दीवार के पीछे रहे। मुख्यमंत्री गहलोत के इस मार्ग पर आते ही उन्होंने काले झंडे दिखाने की कोशिश की। इस दौरान मौके पर तैनात पुलिस ने तीनों को दबोचकर जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हालांकि इस संबंध में अभी थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ है।





