Hometrendingपंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया 27-28 सितंबर को बीकानेर प्रवास पर,...

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया 27-28 सितंबर को बीकानेर प्रवास पर, हीरेश्‍वर महादेव मंदिर परिसर में होगा अभिनंदन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया 27 एवं 28 सितंबर को बीकानेर प्रवास पर रहेंगे। उनके बीकानेर प्रवास को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों एवं व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राज्यपाल कटारिया 27 सितंबर को प्रातः 11.25 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। बीकानेर एयरपोर्ट से सर्किट हाउस पहुंचने के पश्चात वे दोपहर 12.30 बजे गंगाशहर रोड स्थित आदिनाथ भवन जाएंगे, जहां साहित्य संगम के तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन-2026 में भाग लेंगे।

राज्यपाल कटारिया इसके बाद दोपहर 3.30 बजे गंगाशहर स्थित सेवा सदन पहुंचकर आचार्य श्री रामलाल महाराज एवं उपाध्याय श्री राजेश मुनि के दर्शन करेंगे। इसके पश्चात शाम 4.30 बजे नोखा रोड, गंगाशहर स्थित हंसा गेस्ट हाउस में आयोजित चिकित्सकों के सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। राज्यपाल कटारिया शाम 5.35 बजे राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र, गंगाशहर पहुंचेंगे, जहां केन्द्र के 75वें वर्षगांठ समारोह एवं अमृत महोत्सव वर्ष के तहत भामाशाह सम्मान समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चन्द कटारिया का बीकानेर में भव्य अभिनंदन एवं वृक्षारोपण समारोह आयोजित होने जा रहा है।

कार्यक्रम का विवरण

दिनांक – 28 सितंबर 2026
समय – प्रातः 9:00 बजे
स्थान – हीरेश्वर महादेव मंदिर, पूगल रोड, बीकानेर

कार्यक्रम में स्व. सेठ हीरालाल जी गहलोत की स्मृति में निर्मित हीरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया जाएगा। इस भव्य समारोह के आयोजक तुलसी देवी गहलोत, गोपाल गहलोत एवं समस्त गहलोत परिवार ने सभी धर्मप्रेमी, पर्यावरण प्रेमी और शहर के गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में सादर आमंत्रित होने की अपील की है।

28 सितंबर को दिल्ली के लिए होंगे रवाना

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कटारिया 28 सितंबर को सुबह 11.25 बजे बीकानेर एयरपोर्ट से इंडिगो की उड़ान द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली पहुंचने के पश्चात उनका भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक का कार्यक्रम निर्धारित है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular