Hometrendingबीकानेर के इस प्‍लेयर ने टोक्यो पैराओलम्पिक के लिए भारत को दिलवाया...

बीकानेर के इस प्‍लेयर ने टोक्यो पैराओलम्पिक के लिए भारत को दिलवाया कोटा

बीकानेर abhayindia.com राजस्थान बीकानेर का युवा तीरंदाज श्याम सुंदर स्वामी 2020 में टोक्यो में होने वाले पैरा ओलम्पिक टूर्नामेंट में भारत को कोटा दिलाने में कामयाब हुए, स्वामी ने नीदरलैण्ड में आयोजित हो रही पैरा वर्ल्‍ड चैम्पियनशिप तीरंदाजी प्रतियोगिता की कम्पाउंड कैटेगरी में 9वी रैंक पर रहकर यह योग्यता हासिल कर ली है।

teerandaj shayam sundar-coach anil joshi
teerandaj shayam sundar-coach anil joshi

अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षक अनिल जोशी ने बताया कि देश के चार पैरा तींदाजों को ओलम्पिक की योग्यता हासिल हुई है। इसमें रिकर्व मैन श्रेणी में हरियाणा के हरविंदर सिंह तथा दिल्ली के विवेक चिकारा सम्मिलित हैं। वहीं कम्पाउंड कैटेगरी में राजस्थान.बीकानेर के श्यामसुंदर के अलावा जम्मू-कश्मीर के राकेश कुमार को सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि कम्पाउंड कैटेगरी में पैरा ओलम्पिक के लिए कोटा दिलवाने कि योग्यता हासिल करने वाले श्यामसुंदर, राजस्थान के पहले पैरा तीरंदाज हैं।

स्वामी इससे पहले वर्ष 2018 में जकार्ता में आयोजित एशियन गेम्स तथा हाल ही में दुबई में आयोजित फाजा इंटरनेशनल टूर्नामेंट सहित कई अंतराष्ट्रीय मुकाबलों में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। स्वामी की इस उपलब्धि पर बीकानेर जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम, राजस्थान राज्य क्रिडा परिषद के सचिव अरुण कुमार, सहित प्रदेश के खेलप्रेमियों ने प्रसन्नता जताई है।

पूरी है उम्‍मीद….

मुझे पूरी उम्मीद है भारतीय तीरंदाज आने वाले पैरालम्पिक मे देश को पदक दिलवाएंगे। भारतीय तीरंदाजी संघ व भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा लगातार खिलाड़ियों को सुविधाएं व सहयोग दिया जा रहा है उसी का नतीजा है कि ये खिलाड़ी देश को ऑलम्पिक का कोटा दिलाने में कामयाब हुए। -अनिल जोशी, तीरंदाजी प्रशिक्षक

बिजली कंपनी में इसलिए मचा हंगामा, कांग्रेस अध्‍यक्ष यशपाल और….

24 घंटे में दस्‍तक देने वाला है मानसून! …यहां 48 घंटे में भारी बारिश का अनुमान

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular