Saturday, April 25, 2026
Hometrendingएक साल से अंधेरा भुगत रहा है यह मुख्‍य सड़क मार्ग, हादसे...

एक साल से अंधेरा भुगत रहा है यह मुख्‍य सड़क मार्ग, हादसे की रहती है आशंका, कोई सुनवाई नहीं

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कई सड़क मार्ग अंधेरा भुगत रहे है। हालात यह है कि कुछ मार्गों पर तो रोशनी के नाम पर केवल वाहनों की लाइटें ही नजर आती है। पिछले काफी समय से कुछ ऐसा ही नजारा बीकानेर के शिवबाड़ी मंदिर लालेश्वर महादेव मंदिर से भैरव भवन, फ्लोरिडा इंटरनेशनल स्कूल होते हुए सीधे बाई पास पर स्थित अश्व अनुसंधान केंद्र तक जाने वाली सड़क का है।

सामाजिक कार्यकर्ता चौरू लाल सुथार ने बताया कि इस सड़क के बाईं तरफ रोड लाइट के पोल लगे हुए है। उन पर लाइटें भी लगी हुई है लेकिन करीब एक साल से ये सभी रोड लाइट बंद पड़ी है। इस कारण मुख्य व्यस्ततम सड़क मार्ग पर रात में घनघोर अंधेरा छाया रहता है। इस दौरान इस रास्ते से गुजरना किसी खतरे से खाली नहीं है। रात को लोग इस रास्ते से निकलने से कतराते भी है। यहां के लोगों का कहना है कि इस समस्‍या से बीकानेर विकास प्राधिकरण को अवगत कराया जा चुका है इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके चलते इस मार्ग पर हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।

सामाजिक कार्यकर्त्‍ता सुथार ने बीकानेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से आग्रह किया है कि इस सड़क मार्ग की सभी रोड लाइट्स को तुरंत प्रभाव से चालू किया जाए ताकि रात्रि में यहां से गुजरने वाले लोगों को राहत मिल सके।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!