Friday, May 15, 2026
Hometrendingसिविल सेवा परीक्षा-2025 (UPSC) में बीकानेर की अदिति अरोड़ा ने अर्जित की...

सिविल सेवा परीक्षा-2025 (UPSC) में बीकानेर की अदिति अरोड़ा ने अर्जित की शानदार सफलता

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 (UPSC) में बीकानेर की अदिति अरोड़ा ने शानदार सफलता अर्जित की है। अदिति ने इस परीक्षा में 351वीं रैंक हासिल कर प्रदेश और बीकानेर का नाम गौरवान्वित किया है। अदिति ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों व माता-पिता के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन को दिया है।

आपको बता दें कि अदिति ने अपनी स्कूली शिक्षा सोफिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्राप्त की। 12वीं कक्षा में अदिति ने 91.8% अंक प्राप्त किए। इसके बाद पंजाब विश्वविद्यालय के चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CCET-26) से सिविल इंजीनियरिंग में बी.ई. (ऑनर्स) किया और इसमें 9 सीजीपीए प्राप्त किया। इसके बाद लोक प्रशासन में एम.ए. किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!