Saturday, April 25, 2026
Hometrendingमंत्री के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई : 1104 अनुदानित यूरिया के कट्टे...

मंत्री के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई : 1104 अनुदानित यूरिया के कट्टे जब्‍त, बना रहे थे डीजल एक्जास्ट फ्लूड

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने शनिवार को  सांगानेर के मुहाना मंडी क्षेत्र मे छापामारी कर अवैध यूरिया की भारी खेप जप्त की है। कृषि में काम आने वाले अनुदानित यूरिया का औद्योगिक उपयोग कर डीजल गाडियों मे उपयोंग करने के लिए डेफ (डीजल एक्जास्ट फ्लूड) बनाया जा रहा था। मुहाना गांव के हवालों की ढाणी में 1 हजार 104 अनुदानित यूरिया के कट्टे दिनेश पुत्र राधेश्याम शर्मा गांव मुहाना से जब्त कर ग्राम सेवा सहकारी समिति मुहाना को सुपुर्द किया गया है। कपूरावाला मे ABI पेट्रोसाइन कम्पनी से 50 यूरिया बैग जब्त कर ग्राम सेवा सहकारी समिति कपूरावाला को सुपुर्द किया गया है।

कृषि विभाग की तीन अलग-अलग टीमों ने छापामारी कर यूरिया जब्ती एवं नमूना आहरण की कार्यवाही की है। मौके से HURL कंपनी के 1हजार 154 यूरिया के भरे हुए कट्टे एवं 821 खाली बैग जब्त किये गए। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल नें बताया की जब्त की गई यूरिया के प्रत्येक कट्टे की कीमत 2189.50 रूपए है जिस पर 1923 रूपए का सरकारी अनुदान है एवं किसानों को 266.50 रुपए में दिया जाता है। यह प्रकरण यूरिया डाईवर्जन का है जिसमें अनुदानित यूरिया का औद्योगिक उपयोग प्रतिबंधित है एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के सेक्शन 25 के तहत दंडनीय अपराध है। उद्योगों में उपयोग के लिए बिना अनुदान का तकनीकी ग्रेड यूरिया काम में लिया जा सकता है। कृषि मंत्री ने बताया कि अनुदानित यूरिया का डेफ, कलर पेंट, प्लाईवूड, पशु आहार आदि फैक्ट्रियों में दुरूपयोग रोकने के लिए राज्य स्तर पर शीघ्र ही सघन निरीक्षण अभियान चलाया जायेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!