Thursday, May 14, 2026
Hometrendingदेशभर में आचार्य महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल की 108 शाखाओं की होगी स्थापना,...

देशभर में आचार्य महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल की 108 शाखाओं की होगी स्थापना, बीकानेर में 4 जगह एक साथ हुआ शिलान्यास

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा ट्रस्ट द्वारा आचार्य महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल का चतुर्मंगल शिलान्यास महोत्सव का आयोजन सोमवार को किया गया। आयोजन से जुड़े पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि पूरे भारत में आचार्य महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल की 108 से अधिक शाखाएं प्रारंभ होने का लक्ष्य रखा गया है। इसी शृंखला में प्रथम चार स्कूलों का शिलान्यास रविवार को श्रीडूंगरगढ़, गंगाशहर, नोखा एवं भुज में किया गया है। खास बात यह है कि उक्त चारों स्थानों पर 1:30 बजे एक साथ शिलान्यास किया गया।

गंगाशहर में जयपुर-जोधपुर बाईपास पर रांका कच्छावा फार्म हाउस के पास नथमल, तोलाराम, सूरजमल, चाँदमल बोथरा की स्मृति में चंपालाल बोथरा बीकानेर द्वारा लगभग 4 एकड़ में आचार्य महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल का शिलान्यास किया गया। आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष गणेशमल बोथरा ने बताया कि कार्यक्रम में विधायक जेठानन्द व्यास का विशिष्ट आतिथ्य रहा। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने वर्चुअल सम्बोधन देते हुए शिलान्यास कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में जैन तेरापंथ सभा बीकानेर, उदासर, गंगाशहर और भीनासर के पदाधिकारियों का सान्निध्य रहा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मनसुखलाल सेठिया ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आचार्य श्री महाश्रमण के पचासवें दीक्षा महोत्सव को चिरस्थाई विस्मरणीय बनाए रखने के लिए पर कल्याण परिषद ने तेरापंथी महासभा को आचार्य महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल के नाम 108 स्कूलों की स्थापना की अनुमति प्रदान की। अध्यक्ष मनसुखलाल सेठिया ने बताया कि विद्यालयों का संचालन कोर कमेटी एवं स्थानीय कमेटी भी संचालित करेगी। विद्यालय में प्रज्ञा, मूल्य और चरित्र तीन पहलुओं पर आधारित शिक्षा के साथ संस्कारों का प्रवाह होगा।

आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष गणेशमल बोथरा ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह पूर्वजों का आशीर्वाद है कि आने वाली पीढिय़ों को शिक्षा के साथ नैतिकता व संस्कारों की सीख प्रदान करने के लिए आचार्य महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल की शिलान्यास का सौभाग्य मिला है। लगभग एक वर्ष की अवधि में स्कूल का निर्माण हो जाएगा और संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में डिग्रियां दिलाने वाले विद्यालय तो अनेक बन गए हैं, लेकिन विद्यार्थियों को संस्कारों और नैतिकता की सीख देना भी जरुरी है। नशे व बुरे व्यसनों ने बीकानेर की आबोहवा को खराब कर दिया है, यही समय है जब संत-महात्माओं के आशीर्वचन और संस्कारों की सीख हमारे बच्चों को संस्कारित बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे। समारोह को जतन संचेती, सुरपत बोथरा, जैन लूणकरन छाजेड़ ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश डाकलिया ने किया तथा जैन तेरापंथ सभा बीकानेर अध्यक्ष सुरेश बैद ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

बोर्ड ऑफ गर्वनेंस के स्थानीय
सदस्यों का किया अभिनंदन

बोर्ड ऑफ गर्वनेंस का सदस्य हनुमानमल-महावीर रांका, विजयराज डागा बीकानेर-आसाम, चैनरूप पवन महनोत उदासर, डालचन्द भूरा गंगाशहर, विमल चौपड़ा यमुनानगर, सुन्दरलाल सोहनलाल बोथरा बीकानेर, बालचंद माणकचंद मदन बोथरा उदासर गंगाशहर, मैनादेवी सोहनलाल बैद, हंसराज शारदा देवी डागा गंगाशहर, सुमेरमल सुनील सुरेश दफ्तरी, लूणकरन सरोजदेवी सामसुखा आदि गर्वनस सदस्यों का अभिनंदन किया गया।

जैन संस्कार विधि से हुआ 
शिलान्यास एवं भूमि पूजन

आचार्य महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल का शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम जैन संस्कार विधि से किया गया। तेरापंथी महासभा के संगठन मंत्री प्रकाश डाकलिया, धर्मेन्द्र डाकलिया, विपिन बोथरा, देवेन्द्र डागा, रोहित बैद द्वारा जैन संस्कार विधि से पूजन सम्पन्न करवाया गया। इसके पश्चात् महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण किया गया।

इनका रहा सान्निध्य...

नेशनल बोर्ड ऑफ गवर्नस के नौ सदस्य यहां पहुंचे तथा आचार्य महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल की कोर कमेटी के सदस्य राजेश सुराना, पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा, आरएसएस के टेकचन्द बरडिय़ा, जेठमल बोथरा, कुलदीप बोथरा, विनोद दस्साणी, सुशील बैद, विकास सिरोहिया, नरेन्द्र सुराना, पानमल डागा, विशाल सेठिया, विजय कोचर, जयचंदलाल डागा, लीलम सिपानी, विनोद बाफना, जतन दूगड़, जैन महासभा अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा, पूनमचन्द चौरडिय़ा, कनक गोलछा, प्रणव भोजक, रमेश भाटी एवं महिला मंडल से ममता रांका, दीपिका बोथरा, सुप्रिया राखेचा एवं शशि सेठिया आदि की उपस्थिति रही।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!