Thursday, May 14, 2026
Homeबीकानेरमुरलीधर व्‍यास कॉलोनी में चोरी, सोने-चांदी के गहने और नगदी ले गए...

मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी में चोरी, सोने-चांदी के गहने और नगदी ले गए चोर

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शहर में चोरों की धमा-चौकड़ी थम नहीं रही है। ताजा वारदात बीती रात नयाशहर पुलिस थाना इलाके की मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी के सैकंड फैज में हुई है। यहां कैलाश सुथार के बंद मकान में घुसे चोर सोने-चांदी के गहने और नगदी ले गए। पुलिस ने घटनास्‍थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कैलाश सुथार किसी काम से बीकानेर से बाहर गए हुए थे। उनकी पत्‍नी पीहर गई थी। पीछे से बंद मकान में घुसे चोर कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना का पता आसपास रहने वाले लोगों को आज सुबह लगा। घर के बाहर मुख्‍य गेट का ताला टूटा हुआ देख उन्‍होंने मकान मालिक को सूचना दी।

आपको बता दें कि मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी में इससे पहले भी चोरी की कई वारदातें हो चुकी है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्‍त शुरू कराने की मांग की है।

बीकानेर: मिठाई की दुकान में लगी आग, सामान जला, कोई हताहत नहीं

बीकानेर: मंदिर में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान किया बरामद…

राजस्‍थान : सर्दी का जोर जारी, 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, बीकानेर में…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!