Thursday, May 14, 2026
Hometrendingबीकानेर: मिठाई की दुकान में लगी आग, सामान जला, कोई हताहत नहीं,...

बीकानेर: मिठाई की दुकान में लगी आग, सामान जला, कोई हताहत नहीं, देखें वीडियो…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरabhayindia.com कोटगेट के समीप स्थित मिठाई की प्रतिष्ठान लालचंद जुगलकिशोर दुकान के छज्जे में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे दुकान के ऊपर की तरफ रखे मिठाई के डिब्बे, कार्टन सहित सामान खाख हो गया।

 

Preview YouTube video बीकानेर: मिठाई की दुकान में लगी आग, सामान जला, कोई हताहत नहीं

हालांकि आग की लपटे नहीं उठी, धुएं का गुब्बार छा गया, धुआं रोशनदान से होते हुए लाभूजी कटले के अंदर की तरफ भी फैल गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम समाचार लिखे जाने तक दुकान के अंदर व बाहर से आग पर काबू करने में जुटी है।

मौके पर जायजा लेते हुए एडीएम सिटी एवं अन्य प्रशासिक अधिकारी।

आगजनी की सूचना पर कोटगेट थाना पुलिस, अतिरिक्त जिला कलक्टर मीनू वर्मा, पुलिस व प्रशासन का अमला मौके पर पहुंच गया। इससे पहले दुकान के संचालकों को अचानक से छज्जे के ऊपर धुआं उठता दिखा, तो उन्होंने शीघ्र की दुकान से मिठाई व अन्य सामान हटा लिया। बड़ा हादसा नहीं हो इसके लिए बिजली आपूर्ति बंद कराई गई।  व्यस्तम क्षेत्र होने के कारण कोटगेट पर आम लोगों की भीड़ जमा हो गई।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!