Hometrendingजिले में नहीं थम रही बिजली चोरी, बरसिंगसर गांव में इतने स्थानों...

जिले में नहीं थम रही बिजली चोरी, बरसिंगसर गांव में इतने स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com जिले में बिजली चोरों के हौसले बुलंद है। विद्युत निगम के भरसक प्रयासों के बाद भी बिजली चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। विद्युत निगम की सतर्कता टीमें ग्रामीण वृत में बिजली चोरों पर शिकंजा भी कस रही है। इसके बाद भी बिजली चोरी करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं।

 

शनिवार को विद्युत निगम की टीम ने बरहसिंगसर गांव में 22 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है। इसके दौरान कई स्थानों पर मुख्य लाइन से आंकड़ा डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। इस कारण कइयों के कनेक्शन काटे गए,अधीक्षण अभियंता अशोक गोयल के अनुसार सभी घरेलू उपभोक्ता थे, जो लंबे समय से बिजली चोरी कर रहे थे। इनसे करीब 10 लाख रुपए का जुर्माना भी वसूला है। गौरतलब है कि बिजली चोरी में रसूखदार उपभोक्ता शामिल थे।

मुख्य अभियंता ने दिए थे निर्देश

हाल ही में नवयुक्त मुख्य संभागीय अभियंता ने संभाग में बिजली चोरों पर नकेल कसने के निर्देश दिए थे। उसके बाद से विद्युत निगम सतर्कता टीमें कार्रवाई में जुटी है। बिजली चोरों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है।

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

https://youtu.be/Pw5MYw20zic
Attachments area

Preview YouTube video सबसे पहले निष्पक्ष खबरें देता है अभय इंडिया : हाफिज फरमान अली

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!