Hometrendingकाउंसलिंग के बाद वरिष्ठ अध्यापकों को मिली नियुक्ति...

काउंसलिंग के बाद वरिष्ठ अध्यापकों को मिली नियुक्ति…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से चयनित 2016 के रिसफल वरिष्ठ अध्यापकों के पदस्थापन के लिए शनिवार को संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा बीकानेर संभाग कार्यालय में काउंसलिंग हुई। इस दौरान बीकानेर में संस्कृत, हिन्दी व उर्दू के वरिष्ठ अध्यापकों को काउंसलिंग के बाद नियुक्ति दी गई।

 

संयुक्त निदेशक धर्मेन्द्र कुमार जोशी के अनुसार विभिन्न मंडलों में कार्यरत संस्कृत के 61, उर्दू के 4 व हिन्दी के 26 वरिष्ठ अध्यापकों को बीकानेर, श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ के अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों में नियुक्ति प्रदान की गई।
साथ ही महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम के राजकीय विद्यालयों से अधिशेष हुए विज्ञान के 6, हिन्दी के 10, अंग्रेजी के 7, संस्कृत के 6, गणित के 7, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक 3 एवं एक वरिष्ठ सहायक का काउंसलिंग के जरिए पदस्थापन किया गया।

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

https://youtu.be/Pw5MYw20zic
Attachments area

Preview YouTube video सबसे पहले निष्पक्ष खबरें देता है अभय इंडिया : हाफिज फरमान अली

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!