Hometrendingराजस्थान में आज पहली बार आए सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव, यहाँ मिले सबसे...

राजस्थान में आज पहली बार आए सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव, यहाँ मिले सबसे अधिक संक्रमित

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर। राजस्थान में आज पहली बार कोरोना विस्फोट हुआ है। प्रदेश में आज शनिवार को पहली बार 1120 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है। राजस्थान में  मरीजों का आंकड़ा 35,298 (रात्रि 10 बजे तक) पहुँच चूका है। राजस्थान में एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर 9,379 (रात्रि 10 बजे तक) हो गई है।

राजस्थान में शनिवार को कोरोना जयपुर, जोधपुर, कोटा व अलवर में सबसे अधिक कोरोना मरीज सामने आए।प्रदेश में अब तक 25,306 ठीक भी हो चुके है वही 613 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो चुकी है। राजस्थान में कोरोना के नए मरीजों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय हो गई है। एक्टिव केस की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है।

राजस्थान के अलवर में 313, जोधपुर 271, जयपुर 93, अजमेर 67, बांसवाड़ा 16, बाड़मेंर 56, भरतपुर 29, भीलवाड़ा 46, बीकानेर 27, बूंदी 12, धौलपुर 5, डूंगरपुर 3, हनुमानगढ़ 4, चित्तौडगढ़़-दौसा-श्रीगंगानगर में 2,  जालौर में 4, झालावाड़ा- झुंझुनूं में 5, करौली में 15, कोटा 80, पाली 29, राजसमंद 18, सवाई माधोपुर 6 व उदयपुर में 10 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं।

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

https://youtu.be/Pw5MYw20zic
Attachments area

Preview YouTube video सबसे पहले निष्पक्ष खबरें देता है अभय इंडिया : हाफिज फरमान अली

 

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!