Saturday, June 20, 2026
Homeराजस्थानमौसम ने खाया पलटा, कहीं बूंदाबांदी, कहीं तेज बारिश, बीकानेर में बादल...

मौसम ने खाया पलटा, कहीं बूंदाबांदी, कहीं तेज बारिश, बीकानेर में बादल…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में मौसम के मिजाज में अचानक बदलाव आ गया है। राजधानी जयपुर समेत कई इलाकों में कहीं बूंदाबांदी हुई तो कहीं अच्‍छी बारिश हुई। धौलपुर में हुई तेज बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा और सीकर इलाके में हल्के बादल छाए रहे। इस कारण दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई।

इधर, पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को बीकानेर में भी मौसम पलटा खा गया। नोखा, गजनेर और कोलायत में बारिश हुई। कोलायत में चने के आकार के ओले भी गिरे। शहर में मंगलवार सुबह से बादल तो छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। आपको बता दें कि इस समय गेहूं, सरसों और चने की फसल पकाव पर है। ओले पड़ने से फसलों को नुकसान की आशंका बढ गई है।

टीकाकरण:जवानों को पीछे छोड़ा बुजुर्गों ने, 4,691 बुजुर्गों ने लगवाई कोविड वैक्सीन, आज सिर्फ दूसरी डोज…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!