Saturday, June 20, 2026
Homeबीकानेरमोनिका गाट ने साइक्लिंग में जीता सिल्‍वर मेडल, करमीसर में छाई खुशियां...

मोनिका गाट ने साइक्लिंग में जीता सिल्‍वर मेडल, करमीसर में छाई खुशियां…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मुंबई में आयोजित राष्‍ट्रीय साइक्लिंग प्रतियोगिता के पॉइंट रेस इवेंट में बीकानेर के करमीसर की साइक्लिस्‍ट मोनिका गाट ने सिल्‍वर मेडल जीत कर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।

मोनिका के मेडल जीतने की सूचना मिलते ही उसके घर और गांव करमीसर में खेलप्रेमी खुशी से झूम उठे। आयोजन से जुडे ओमप्रकाश सियाग के अनुसार इस प्रतियोगिता में राजस्‍थान को महिला वर्ग का पहला पदक मोनिका गाट ने दिलाया है।

मोनिका के पिता धरमाराम गाट ने अभय इंडिया को बताया कि मोनिका के कल बीकानेर पहुंचने पर रेलवे स्‍टेशन पर खेलप्रेमियों की ओर से अभिनंदन किया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि मोनिका ने इस प्रतियोगिता में पदक जीतने को लेकर आश्‍वस्‍त थी तथा इसके लिए उसने बहुत मेहनत की।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!