Saturday, April 25, 2026
Homeराजस्थानसैलानियों को खूब रास आ रही ये शाही रेलगाड़ी

सैलानियों को खूब रास आ रही ये शाही रेलगाड़ी

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। भारतीय रेल और राजस्थान पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित विश्व प्रसिद्ध शाही रेलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील्स देशी-विदेशी सैलानियों को खूब रास आ रही है। सैलानियों में इसकी लोकप्रियता पिछले साल के मुकाबले और बढ़ी है। पिछले पर्यटन वर्ष 2016-17 के मुकाबले इस वर्ष अप्रैल में समाप्त हुए पर्यटन सत्र 2017-18 में शाही रेलगाड़ी में सफर करने वाले पर्यटकों के प्रतिशत के साथ ही उसकी आय में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

नई दिल्ली में राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आर. टी. डी. सी.) के महाप्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि पर्यटन वर्ष 2016-17 में पैलेस ऑन व्हील्स में 1373 सैलानियों 41.25 प्रतिशत यात्रियों ने यात्रा की थी, जिसके मुकाबले पर्यटन सत्र 2017-18 में 1497 सैलानियों 54.04 प्रतिशत यात्रियों ने यात्रा की।

इसी प्रकार पर्यटन वर्ष 2016-17 में शाही रेलगाड़ी को 33.22 करोड़ की सकल आमदनी हुई, जबकि 37.44 करोड़ की सकल आय हुई, जो कि पिछले पर्यटन सत्र की तुलना में 4.22 करोड़ रुपएअधिक रही। पैलेस ऑन व्हील्स के महाप्रबंधक प्रदीप बोहरा ने बताया कि इस पर्यटन वर्ष में सभी सुख सुविधाओं से युक्त सुपर लग्जरी हेरिटेज ऑन व्हील्स रेलगाड़ी को पैलेस ऑन व्हील्स के नाम से चलाया गया। इसी तरह करीब 23 वर्ष पुरानी पैलेस ऑन व्हील्स को हेरिटेज ऑन व्हील्स के नाम से चलाया गया। जिसे देशी-विदेशी पर्यटकों के बहुत पसंद किया।

उन्होंने बताया कि शाही रेलगाडिय़ों के लिए प्रसिद्ध राजस्थान में अगले पर्यटन वर्ष में भी अच्छी संभावनाएं हैं और इसी अनुरूप इन शाही रेलगाडिय़ों का और बेहतर प्रचार-प्रसार के साथ संचालन किया जायेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!