








वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार मई का महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से बहुत ही शुभ फलदायी रहने वाला है। इस महीने में देवताओं के गुरु बृहस्पति अपनी राशि बदलने वाले हैं। गुरु का गोचर एक मई को होगा। इसके बाद 10 मई को बुध मेष राशि में गोचर करेंगे। इसी तरह 14 मई को सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 19 मई को शुक्र वृषभ राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में इस महीने तीन राशियां बेहद लकी रहेगी। यहां जानते हैं ये तीन राशियां…
वृषभ राशि
- व्यापार में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे
- आर्थिक स्थिति में सुधार आने से प्रसन्नता रहेगी
- नौकरी करने वालों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे
- समाज व परिवार में आयोजनों की अधिकता रहेगी
- पुराने लंबित काम पूर्ण हो सकेंगे
सिंह राशि
- योगों का सकारात्मक प्रभाव रहने से प्रसन्नता रहेगी
- सुख सुविधाओं की चीजों पर खर्च बढेगा
- अचानक कहीं से धन लाभ के योग बनेंगे
- नौकरी और व्यापार में आर्थिक लाभ होगा
- धर्म अध्यात्म की गतिविधियों में भागीदारी
कुंभ राशि
- पुराने किसी निवेश से फायदा होने के योग
- स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार आने से प्रसन्नता
- परिवार व समाज में मान सम्मान बढेगा
- पुराने लंबित कार्यों में तेजी आ सकेगी
- मनचाहा काम मिलने के भी योग





