Hometrendingकला, वाणिज्य, विज्ञान और कंप्यूटर में रोजगार की अपार संभावनाएं : किराडू

कला, वाणिज्य, विज्ञान और कंप्यूटर में रोजगार की अपार संभावनाएं : किराडू

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com विश्वविद्यालय रोजगार सूचना एवं मार्ग दर्शन केंद्र बीकानेर की ओर से आज डागा चौक स्थित अलेक्जर करियर इंस्टीट्यूट बीकानेर में करियर प्रदर्शनी और वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता में कला, वाणिज्य, विज्ञान विषय में रोजगार की अपार संभावना के लिए नगेंद्र नारायण किराडू ने बताया कि आप किसी भी विषय में महारत हासिल करके रोजगार एवं स्व रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

किराड़ू ने बताया कि समर्पण भाव, अनुशासन और जूझने की क्षमता अगर किसी में है तो वह किसी भी परीक्षा में सफल हो सकता है। हमें सकारात्मक सोच के साथ कार्य करना पड़ेगा तो सफलता आपके अवश्य कदम चूमेगी। पेन के बिना गेन नहीं होता।

इस अवसर पर शैलेश तिवारी ने बताया कि कैरियर वार्ताओं से हमें क्या करना चाहिये, कब करना चाहिये और कैसे करना चाहिये इसकी पूरी जानकारी हमें प्राप्त होती है। साथ ही छात्र/छात्राओं की अनेक समस्याओं का समाधान भी प्राप्त हो जाता है। उन्होंने बताया कि कैरियर वार्ताएं एवं कैरियर प्रदर्शनी विद्यालय के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

संस्था के शिव शंकर बिस्सा ने कहा कि रोजगार एवं स्वरोजगार प्राप्त करने के लिए लगन एवं एकाग्रता की आवश्यकता होती है। उन्होंने अनेक ऐसे उदाहरण दिए कि जिनसे लोगों ने अपनी क्षमता के बल पर रोजगार और स्वरोजगार को प्राप्त किया।

अलेक्जर करियर इंस्टीट्यूट के घनश्याम गहलोत सर ने यूईबी द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी के बारे में बताते हुए कहा कि वर्तमान समय कम्प्यूटर व सोशल मीडिया का है। इसमें आप पारंगत होकर रोजगार एवं स्वरोजगार दोनों प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर संस्था के अक्षय जोशी, किशन पुरोहित, रेणु स्वामी, ओम पारीक, जयदेव आचार्य, दिव्या व्यास, ज्योति व्यास आदि प्रदर्शनी को उपयोगी बताया। शैलेश तिवारी ने रोजगार विभाग का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम गहलोत ने किया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular