Hometrendingचिकित्‍सकों ने ली मास्‍टरजी की “क्‍लास”, बच्‍चों के लगाए टीके

चिकित्‍सकों ने ली मास्‍टरजी की “क्‍लास”, बच्‍चों के लगाए टीके

बीकानेर abhayindia.com राजकीय अणचाबाई अस्पताल व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग बीकानेर की टीम की ओर से बुधवार को राजकीय लेडी एल्गिन उच्‍च माध्यमिक स्‍कूल में कार्यरत समस्त शिक्षकों की एनसीडी स्क्रिनिंग की गई। 

इसके तहत स्‍कूल प्रधानाचार्य अनुराधा हर्ष व समस्त शिक्षकों की ब्लड प्रेशर, शुगर, लम्बाई, वजन व कमर माप संबंधी जांचें की गई व मिजल्स रूबेला टीकाकरण से वंचित बच्‍चों का टीकाकरण भी किया गया।

Nadeem Sir
Nadeem Sir

इस अवसर पर मलेरिया विभाग प्रमुख डॉ. अनिल वर्मा व प्रभारी डॉ. अबरार पंवार ने शिक्षकों को असंक्रामक रोग व उनकी रोकथाम संबंधी जानकारी दी। स्क्रिनिंग के दौरान नोडल अधिकारी नीलम प्रताप सिंह, पीएचएम रोहित शर्मा, एलए सुनिल कुमार स्वामी, एएनएम रजिया बानो, धीरज दवे व शेष स्वास्थ्य विभाग से टीम उपस्थित थी। इससे पूर्व मंगलवार को राजकीय फोर्ट उच्‍च माध्यमिक विधालय बीकानेर के समस्त शिक्षकों की भी एनसीडी स्क्रिनिंग व मिजल्स रूबेला टीकाकरण से वंचित बच्‍चों का टीकाकरण किया गया था।

कैमरों से होगी बीकानेर की‍ निगहबानी, 250 कैमरे और लगेंगे, अभय कमांड सेंटर करेगा…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular