Hometrendingराजस्‍थान : स्‍कूली बच्‍चों के बस्‍ते का भार होगा कम, मंत्री ने ऐसे...

राजस्‍थान : स्‍कूली बच्‍चों के बस्‍ते का भार होगा कम, मंत्री ने ऐसे की शुरूआत…

जयपुर abhayindia.com प्रदेश की कांग्रेस सरकार अब स्कूली बच्‍चों के भारी-भरकम बस्ते का बोझ कम करने जा रही है। इसकी शुरुआत बुधवार से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रदेश के सभी 33 जिलों में एक-एक उच्‍च प्राथमिक विद्यालय में होगी। बस्तों के बोझ को कम करने के लिए चयनित स्कूलों में एक खास सिलेबस डिजाइन किया गया है। इसके अंतर्गत बच्‍चों को कम से कम किताबें स्कूल ले जाने की जरूरत होगी।

शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार को इस प्रोजेक्ट की शुरुआत जयपुर के राजकीय उच्‍च माध्यमिक विद्यालय, वाटिका में की। इस मौके पर डोटासरा ने कहा कि स्कूली बच्‍चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा कैसे मिले इसके लिए सरकार कार्य योजना बना रही है।

Nadeem Sir
Nadeem Sir

उन्‍होंने कहा कि सरकार की यह मंशा है कि बच्‍चों के बस्तों का बोझ कम करते हुए उन्हे अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाई जाए। केवल किताबों की संख्या बढ़ाने से कुछ नहीं होगा, अच्छी शिक्षा से बच्‍चों का भविष्य संवरेगा।

अब वाहन पर नहीं चलेगा नाम, पद, जाति, पद, संगठन, गांव….

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular