Friday, May 15, 2026
Hometrendingमेजर जनरल जयदेव सिंह भार्गव की स्मृति में गठित विचारपीठ के अंतर्गत...

मेजर जनरल जयदेव सिंह भार्गव की स्मृति में गठित विचारपीठ के अंतर्गत संवादत कार्यक्रम को 27 अक्‍टूबर को

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति के संस्थापक अध्यक्ष कीर्तिशेष मेजर जनरल जयदेव सिंह भार्गव की स्मृति में गठित विचारपीठ के अंतर्गत 27 अक्‍टूबर को प्रौढ़ शिक्षा भवन सभागार, सरस्वती पार्क के पास, पुरानी गिन्नाणी में दोपहर 1.00 से 3.00 तक मुख्य अतिथि प्रो. सुमन्त व्यास, कुलगुरु, राजकीय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर समसामयिक विषय पर संवाद करेंगे।

इस अवसर पर संस्था द्वारा बीकानेर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित कौशल विकास प्रशिक्षणों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले चुनिंदा प्रशिक्षकों – संदर्भ व्यक्तियों को मेजर जनरल जयदेव सिंह भार्गव स्मृति सम्मान से पुरस्कृत भी किया जाएगा। जिनमें बीकानेर शहरी क्षेत्र से पुष्पलता चौहान एवं खुशबू भाटी, खाजूवाला से कौशल्या वर्मा, नोखा से पोली सोनवाल, जामसर से जितेन्द्र मोदी, लूणकरणसर से बीरबलराम देहड़, श्रीडूंगरगढ़ से संपत प्रजापत एवं श्रीकोलायत से सरोज कुमावत के नाम शामिल हैं। इस महत्ती आयोजन की अध्यक्षता राजकीय डूंगर महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य प्रो. लीलावती सोलंकी करेंगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!