Tuesday, November 18, 2025
Hometrendingराजस्थान जिम्नास्टिक संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न, सीए सुधीश शर्मा को...

राजस्थान जिम्नास्टिक संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न, सीए सुधीश शर्मा को विवाद निवारण समिति के सदस्य के रूप में नामित

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान जिम्नास्टिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा होटल रावत पैलेस, दौसा में सम्पन्न हुई। प्रदेश के सभी ज़िलों से अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष सहित प्रतिनिधि इस बैठक में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष चैन सिंह राठौड़ ने की, जबकि प्रदेश सचिव परमेश्वर प्रजापत और कोषाध्यक्ष सीए सुधीश शर्मा मंचासीन रहे। बैठक में वर्ष के वार्षिक लेखे-जोखे एवं गतिविधि प्रतिवेदन प्रस्तुत किए गए। साथ ही विभिन्न राज्य स्तरीय समितियों के लिए नामांकन किए गए, जिनमें सीए सुधीश शर्मा को विवाद निवारण समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया।

जोधपुर से आए वरिष्ठ सदस्य कान सिंह राठौड़ ने सदन को संबोधित करते हुए जिम्नास्टिक खेल के विकास पर सारगर्भित विचार साझा किए। बैठक में आगामी वर्ष के खेल कैलेंडर पर भी चर्चा हुई, जिसमें सब-जूनियर राज्य जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 2026 का आयोजन बीकानेर में करने का निर्णय लिया गया। सदन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी कार्यक्रम में सम्मानित करने का भी निर्णय लिया। वर्तमान में राज्य सब-जूनियर जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 2025 दौसा में उत्साहपूर्वक जारी है।

बैठक का समापन अध्यक्ष चैन सिंह राठौड़ द्वारा सभी जिलों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए किया गया। सभा सकारात्मक माहौल और आगामी सत्र की ऊर्जावान योजनाओं के साथ सम्पन्न हुई।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!